Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली: नौटंकी देखने गए युवक का शव मिला, दोस्तों पर हत्या का...

रायबरेली: नौटंकी देखने गए युवक का शव मिला, दोस्तों पर हत्या का आरोप

रायबरेली (हि.स.)। दोस्तों के संग मेले में नौटंकी देखने गए युवक का रक्तरंजित शव राजमार्ग पर मिला है। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और उसके दोस्तों पर हत्या करके शव फेंकने का आरोप लगाया है। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजनों ने शव को पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच राजमार्ग पर स्थित रानी खेड़ा गांव के पास एक रक्तरंजित शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान क्षेत्र के गांव पूरे गुमान सिंह का पुरवा मजरे भदावर निवासी कमल कुमार (22) पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुई। कमल पिछले 14 वर्षों से अपने ननिहाल गुड़िया गढ़ी गांव के मजरे खजूरों में रहता था। रविवार को क्षेत्र के गांव भैरमपुर में मेला था। रात में मेले में नौटंकी का आयोजन था। नौटंकी देखने के लिए वह अंकुल कुमार और जागेश्वर के साथ एक बाइक से गया था।

कमल के दोस्तों ने उसके बहनोई अमरपाल को फोन करके बताया कि कमल का एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना के बाद जब कमल का बहनोई मौके पर पहुंचा, तो वहां पर कमल का शव रक्तरंजित अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता ने दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है और कहा कि हत्या करके शव को फेंका गया है।थाना प्रभारी अरुणेश गुप्ता ने बताया है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular