Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली : दिहाड़ी मजदूर की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

रायबरेली : दिहाड़ी मजदूर की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

रायबरेली (हि.स.)। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गांव के ही मजदूर के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मृतक की पहचान हरचंदपुर के चक सुंडा गांव निवासी 40 वर्षीय बेचेलाल के रुप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि बीतीरात को बेचेलाल नित्यक्रिया के लिए खेत की ओर गया था। तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मंगलवार को उसका शव खेत में पड़ा मिला। थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular