Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली : ताबड़तोड़ युवक पर बरसाई गोलियां, रोड पर तड़पता रहा युवक

रायबरेली : ताबड़तोड़ युवक पर बरसाई गोलियां, रोड पर तड़पता रहा युवक

रायबरेली (हि.स.)। बेखौफ बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर फरार हो गए। दागी और चक रोड पर उसे तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के राजा कंसपुर गांव की है। घायल युवक की मां श्यामा देवी ने बताया कि घायल युवक उसका बेटा है। बीते दिनों उसके एक बेटे पर गांव के राम विशाल की लड़की को भगा ले जाने का आरोप है। इस मामले में घायल का भाई जेल में निरुद्ध है। आरोप है कि इसी रंजिश में राम विशाल के घर वालों ने आज श्यामा देवी के पुत्र उदय भान सिंह को गोली मार दिया। बदमाश उदय भान को गोली मारकर फरार हो गए। वो घंटों चक रोड पर खून में लथपथ पड़ा रहा। ग्रामीणों की निगाह पड़ी तो गुहार हुई और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गाया है।

सीओ महाराजगंज ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है। घायल का भी बयान लिया जा रहा। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular