Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली डीएम को वाटर रिचार्जिंग व वाटर हार्वेस्टिंग में इनवोवेशन के लिए...

रायबरेली डीएम को वाटर रिचार्जिंग व वाटर हार्वेस्टिंग में इनवोवेशन के लिए एलट्स वाटर इनवोवेशन अवार्ड

रायबरेली 27 अगस्त (हि. स.)। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को ग्राउंड वाटर रीचार्जिंग और रेन वाटर हार्वेस्टिंग में इनोवेशन व उत्कृष्ट कार्य के लिये एल्ट्स वाॅटर इनोवेशन अवार्ड के लिए चुना गया है। यह सम्मान कल 28 अगस्त को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के साथ ‘‘होस्ट पार्टनरशिप’’ में आयोजित होने वाले एल्ट्स नेशनल वाटर इनोवेशन समिट में दिया जाएगा। 
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने पीलीभीत में तैनाती के दौरान ग्राउंड वाटर रीचार्जिंग और रेन वाटर हार्वेस्टिंग में इनोवेशन के साथ साथ वाली जल क्षमता, दक्षता बढ़ाने के लिए कई अहम काम किये थे। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को एल्ट्स नेशनल वाटर एल्ट्स वॉटर इनोवेशन अवार्ड सम्मानित होने के लिए जिलाधिकारी के चयन होने पर जनपदवासियों में खुशी की लहर है। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रेम प्रकाश उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट  युगराज सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय कुमार शर्मा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट  अंशिका दीक्षित, सूचना विभाग कम्प्यूटर विशेषज्ञ मो. राशिद रियाज, एनआईसी के प्रभात, सहित कई जनपदस्तरीय अधिकारियों, पत्रकार बन्धुओं, समाज सेवियों व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 
उल्लेखनीय है कि एलेट्स वॉटर इनोवेशन अवार्ड्स की प्रस्तुति राष्ट्रीय जल नवाचार शिखर सम्मेलन, 28 अगस्त 2020, होने के नाते ‘‘होस्ट पार्टनरशिप’’ में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के साथ आयोजित किया गया है। एल्टस वाॅटर को शुद्ध पानी व अच्छा स्वास्थ्य बनाने के लिए जाना जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular