Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली: जमीनी विवाद में लाठी डंडों से पीटकर किया मरणासन्न, पिता की...

रायबरेली: जमीनी विवाद में लाठी डंडों से पीटकर किया मरणासन्न, पिता की मौत

रायबरेली(हि. स.)। दबंगों ने जमीनी विवाद में शुक्रवार को एक परिवार के सदस्यों को पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया। जिसमें पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पुत्र और पुत्री की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दिया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे झंडा मजरे चक मलिक भीटी निवासी श्यामलाल(60) पुत्र शंकर के दरवाजे के पास बने चबूतरे पर परिवार के लोग मिट्टी लगा रहे थे। इसी बीच श्याम लाल अपने चबूतरे पर परिवारिक लोगों द्वारा लगाए जा रहे हैं मिट्टी का विरोध करने लगा तो देखते ही देखते दोनों परिवारों का विवाद बढ़ गया और दबंगों ने श्यामलाल उसके पुत्र हरिकेश व पुत्री रीना पर दबंगों लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जमकर पीटने लगे। मारपीट से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पड़ोसियों की मदद से डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर श्यामलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही रीना और हरकेश का इलाज जारी है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने मौके का जायजा लिया। वही गांव में घटी घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular