Thursday, January 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली : घर के बाहर सो रहे वृद्ध दम्पति की कुल्हाड़ी से...

रायबरेली : घर के बाहर सो रहे वृद्ध दम्पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रायबरेली (हि.स.)। भदोखर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को वृद्ध दम्पति का शव खून से लथपथ मिला। उनकी कुल्हाड़ी से काटकार हत्या की गई थी। पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से शवों को कब्जे में लेकर घटनास्थल से साक्ष्य को जुटाया। 

भदोखर के देदानी निवासी गोपी शंकर तिवारी (65) पत्नी निर्मला (60) के साथ घर के बाहर बने बरामदे में सो रहे थे। उनका बेटा मनीष जो होमगार्ड है इस समय चुनाव ड्यूटी में बाहर है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि दोनों की चारपाई के नीचे खून बिखरा है और दम्पति के गले व पेट पर चोट के निशान है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य को जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम भेजा। 
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि वृद्ध दम्पति की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। मृतक के बेटे मनीष को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।  सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular