Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली : कार से टकराई स्कूल वैन, बच्चों समेत दस घायल

रायबरेली : कार से टकराई स्कूल वैन, बच्चों समेत दस घायल

रायबरेली (हि.स.)। स्कूली बच्चों से भरी एक स्कूल वैन गुरुवार को सामने से आ रही कार से टकरा गई। दस बच्चों समेत दोनों वाहनों के चालक घायल है। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लालगंज भिजवाया। कुछ बच्चों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

लालगंज तहसील क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल की वैन रोजाना की तरह स्कूली बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई गांव के पास सामने से आ रही एक कार से स्कूली वैन टकरा गई, जिससे वैन के परखच्चे उड़ गए। स्कूल वैन और कार की टक्कर के बाद दोनों वाहनों के चालकों समेत 10 लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी लालगंज पहुंचाया। सात लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में मुनेश,आर्या, आयुष,आकाश,दीपू आदि की गंभीर हालत को देखते हुए रायबरेली रेफर किया गया है।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular