Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली : अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, युवक की मौत

रायबरेली : अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, युवक की मौत

रायबरेली (हि.स.)। जगतपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे युवक और बेसहारा गायों को रौंदता हुआ अनियंत्रित ट्रक घर में जा घुसा। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई है। घर में ट्रक घुसने से भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

जगतपुर थाना क्षेत्र के मनोहरगंज निवासी राजेश कुमार का बेटा आयुष (18) लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग के किनारे बने अपने घर के सामने सो रहा था। गुरुवार को सुबह प्रयागराज की तरफ से जा रहे भूसा लदा ट्रक अनियंत्रित हो गया और सो रहे युवक व गायों को रौंदते हुए एक घर से जा टकराया। हादसे में युवक व दो गायों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं घर में ट्रक घुसने से पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को कब्जे में लिया है।

पुलिस के अनुसार ट्रक चलाते समय चालक को अचानक नींद आ गई होेगी, जिससे यह हादसा हुआ है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया है जबकि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular