रायबरेली(हि. स.)।साइकिल सवार को बचाने के चक्कर तेज़ रफ़्तार सफ़ारी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई।घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महिला का लालगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। बांदा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले के खीरों थाना क्षेत्र में रमपुरवा गांव के समीप फतेहपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक सफारी कार एक साइकिल सवार को बचाने के चलते अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिससे कार चालक अरशद, चश्मी और जिया खुर्शीद की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गाड़ी में मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई । इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी लालगंज एम्बुलेंस से भिजवाया और मामले की पड़ताल में जुट गई ।
रजनीश
