रायबरेली(हि. स.)। गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद नदी में नहाते समय पांच युवक गहरे पानी में डूब गए, वहां मौजूद लोगों ने चार को तो बचा लिया। जबकि एक कि खबर लिखे जाने तक तलाश जा रही। घटना सोमवार की देर शाम बछरावां के भवरेश्वर मंदिर घाट की है। पुलिस रातभर से दुबे युवक की खोज में जुटी है। मौके पर युवक के परिजन भी पहुंच गए हैं और उसके सकुशल मिलने की उम्मीद में हैं।
पांच युवक जो कि लखनऊ के रजनी खंड मोहल्ले के रहनेवाले है सोमवार की देर शाम बछरावां के भवरेश्वर मंदिर पहुंचे और वहां सई नदी तट पर भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के बाद स्नान करने लगे।अचानक सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।शाम होने से वहां बहुत कम लोग मौजूद थे। जैसे ही डूब रहे। जैसे ही युवकों के चिल्लाने की आवाज लोगों ने सुनी तुरंत नदी में कूद पड़े और चार युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया।हालांकि एक युवक की अभी भी तलाश की जा रही है। घटना की सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी गई।
पुलिस ने रातभर गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश करती है हालांकि सुबह तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। युवक का नाम रोहन बताया जा रहा है। बछरावां थानाध्यक्ष राकेश सिंह के अनुसार चार युवकों को बचा लिया गया है,एक युवक की अभी तलाश की जा रही है।सभी भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए यहां आए थे।
