Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायफल क्लब में जिलाधिकारी ने सुनी फरियाद

रायफल क्लब में जिलाधिकारी ने सुनी फरियाद

-मौके पर कौशल राज शर्मा ने समस्या के निस्तारण के दिए निर्देश

वाराणसी (हि.स.)। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित राइफल क्लब सभागार में फरियादियों की शिकायत सुनी। इस दौरान ग्राम पंचायत डुबकियां के ग्राम प्रधान संजीव कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत भवन के अति जर्जर होने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने जल्द ही परीक्षण करा कर धन आवंटित कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए।

इसी तरह ग्राम खुशीपुर के राम अधार पुत्र स्वर्गीय अलगू ने शिकायत किया कि उनकी कृषि भूमि पर ग्राम प्रधान अभय सोनकर ने चकरोड बनवा कर कब्जा कर लिया है। इस पर एसडीएम सदर को जिलाधिकारी ने चकरोड की भूमि की नाप कराने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा कई भूमि सम्बन्धी तथा अन्य विभागों से सम्बंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतों के ससमय निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

श्रीधर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular