Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराम मंदिर पर फैसला आया और एक मच्छर तक नहीं मरा :...

राम मंदिर पर फैसला आया और एक मच्छर तक नहीं मरा : योगी ने बताया रामराज्य की परिभाषा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का समाधान शांतिपूर्वक हो गया। लोग कहते थे कि यदि मंदिर के पक्ष में फैसला आया तो खून की नदियां बहेंगी। समाधान हो गया और एक मच्छर तक नहीं मरा। यही रामराज्य है। आज राज्य में कहीं कोई कैराना बनाने दुस्साहस नहीं कर रहा है। पहले राज्य में औसतन हर तीसरे दिन में एक दंगे होते थे, अब साढ़े चार साल में एक भी दंगे नहीं हुए। सीएम योगी ने ये बातें शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा के आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यशाला के समापन समारोह में कहीं। योगी ने कहा  कि हमने प्रोपेगंडा नहीं किया है। जो करना था वह किया। कश्मीर से आतंकवाद की सबसे बड़ी धारा 370 को समाप्त कर दिया। एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे को चरितार्थ करके दिखाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular