Wednesday, February 11, 2026
Homeमनोरंजनराम मंदिर उद्घाटन समारोह पर भावुक हुए अभिनेता मनोज जोशी

राम मंदिर उद्घाटन समारोह पर भावुक हुए अभिनेता मनोज जोशी

अयोध्या के राम मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापित किये जाने के लिए अयोध्यानगरी सज-धज कर तैयार है। हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और थिएटर में धूम मचाने वाले अभिनेता मनोज जोशी ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। मनोज जोशी ने बताया कि यह दिन हर किसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और खासकर भारतीय आज बहुत भावुक हैं।

मीडिया से बात करते हुए मनोज जोशी ने कहा, “यह बहुत अलग एहसास है। आज हमारे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। कई पीढ़ियों ने कई वर्षों तक इसका इंतजार किया है। कई पीढ़ियों ने इसका सपना देखा था। अब आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। ये हमारे लिए बेहद भावुक पल है। इसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।”

इस बीच राम मंदिर स्थापना समारोह के लिए कई मशहूर हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। दो दिन पहले ही कंगना रनौत अयोध्या पहुंची हैं। इसके अलावा ‘रामायण’ सीरीज में राम, लक्ष्मण और सीता की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया भी इस समारोह के लिए अयोध्या में मौजूद हैं।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular