Monday, March 2, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलराम जन्मभूमि मन्दिर बनने से नेपाल-भारत के रिश्ते और मजबूत होंगे: सऊद

राम जन्मभूमि मन्दिर बनने से नेपाल-भारत के रिश्ते और मजबूत होंगे: सऊद

अयोध्या (हि.स.)। नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद ने परिवार के साथ शनिवार को राम नगरी पहुंच कर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में दर्शन किया। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुँचने पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनकपुर से अयोध्या और पशुपतिनाथ से काशी के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

विदेश मंत्री सऊद ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। जनकपुर अयोध्या के साथ-साथ नेपाल के पशुपतिनाथ व बनारस के बाबा विश्वनाथ के साथ भी हम सांस्कृतिक संबंध बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच बहुत ही गहरा सांस्कृतिक संबंध रहा है, दोनों सरकार के बीच में ही नहीं, जनता के बीच में भी उतना ही गहरा संबंध रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान राम की शादी माता जानकी से जनकपुर के राम जानकी मंदिर में हुई थी, इसलिए हमारे बीच जो गहरा संबंध है, वह सांस्कृतिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उसको और मजबूत करने के लिए प्रयत्नशील है। हम लोग धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहे हैं, अयोध्या और जनकपुर के बीच संबंध और अच्छा हो, इसके लिए हम लोग कोशिश कर रहे हैं। काशी और पशुपतिनाथ विश्वनाथ बाबा के बीच का भी संबंध बढ़ा रहे हैं और धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं।

पवन पाण्डेय

RELATED ARTICLES

Most Popular