Sunday, February 8, 2026
Homeअन्यराम को लेकर वोट की राजनीति न करे सत्ता पक्ष : प्रमोद...

राम को लेकर वोट की राजनीति न करे सत्ता पक्ष : प्रमोद तिवारी

नई दिल्ली (हि.स.)। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि राम सबके हैं। वह किसी एक के नहीं है लेकिन भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए राम के नाम का दुरुपयोग कर रही है। सत्ता पक्ष को ऐसा नहीं करना चाहिए।

तिवारी ने शनिवार को राज्यसभा में राम मंदिर निर्माण को लेकर आयोजित चर्चा के दौरान कहा कि 22 जनवरी का दिन हम सभी के लिए खास है। हमारे मन में भी राम के प्रति आदर है। हम अयोध्या जाते रहे हैं और आगे भी जाएंगे। सत्ता पक्ष ने लोकसभा चुनाव से पहले अधूरे निर्मित मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की है। यह किसी मायने में सही नहीं है।

तिवारी ने कहा कि राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बनाया जा रहा है लेकिन भाजपा ऐसा दिखाने की कोशिश कर रही है कि मंदिर वहीं बनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह राम का आदर करते हैं और राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हैं।

आशुतोष/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular