Thursday, February 12, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलरामलला प्राण प्रतिष्ठा में सुपर स्टार्स अमिताभ-रजनीकान्त को आमंत्रण

रामलला प्राण प्रतिष्ठा में सुपर स्टार्स अमिताभ-रजनीकान्त को आमंत्रण

अयोध्या (हि.स.)। भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में स्थापित होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बॉलीवुड और टॉलीवुड के सितारों को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए चुनिंदा अभिनेताओं, निर्माताओं और निर्देशकों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

इन अभिनेताओं, निर्माताओं और निर्देशकों में दक्षिण के स्टार्स रजनीकांत, चिरंजीवी, मोहन लाल और धनुष शामिल हैं तो बालीवुड के अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार सरीखे सुपर स्टार हैं। निर्माताओं और निर्देशकों में सुभाष घई, राजकुमार हिरानी, संजय लीला भंसाली जैसे दिग्गजों को स्थान दिया गया है। ऋषभ शेट्टी और रोहित शेट्टी को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है।

डॉ. आमोदकांत /सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular