Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराममय हुई गाजियाबाद, चहुंओर श्रीराम की गूंज

राममय हुई गाजियाबाद, चहुंओर श्रीराम की गूंज

गाजियाबाद (हि.स.)। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश के साथ गाजियाबाद भी राममयी हो गई है, चहुंओर श्रीराम की जय जयकार से गूंजायमान है। पूरे शहर में शोभा यात्रा से लेकर अनेक धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन होते दिखे। बाजारों में जय श्रीराम का उद्घोष होता रहा।

महापौर सुनीता दयाल ने मकनपुर गांव के बाहर पांच फीट की श्रीराम प्रतिमा का अनावरण एवं श्रीराम चौक का उदघाटन किया। शहर में 64 स्थानों पर अयोध्या लाइव प्रसारण हुआ। साथ ही कड़े सुरक्षा बंदोबस्त दिखाई दिए।

इस मौके पर शहर के सभी बाजारों, हर कोने में श्रीराम की जय जयकार होती रही। श्री राम की प्रतिमा का अनावरण, यात्रा, सुन्दरकाण्ड और रामायण का पाठ का सभी शहरवासी गुणगान करते रहें। सभी ने घर-घर पर श्री राम के नाम का ध्वज लगाकर श्री राम के अयोध्या वापस आने पर दीपावली मना रहे थे। नगर निगम ने शहर के सभी मंदिरों पर चौराहों पर एवं मुख्य सड़कों पर साज सज्जा कराई है। आर्यनगर स्थित शिव मंदिर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण हुआ।

कमला नेहरु नगर के शिव मन्दिर में रामभक्त श्री रामोत्सव मनाया गया। इस दौरान नन्हे मुन्ने बाल गोपालों सहित मन्दिर समिति महंत,भाजपा नेता सचिद्दानंद शर्मा, प्रदीप चौधरी, नितीन शर्मा आदि सैकड़ों रामभक्त उपस्थित रहे।

फरमान /दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular