Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरामपुर के भाजपा विधायक आकाश की सुरक्षा बढ़ाई गई

रामपुर के भाजपा विधायक आकाश की सुरक्षा बढ़ाई गई

रामपुर (हि.स.)। रामपुर शहर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश सक्सेना को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। यह निर्णय केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से किया गया है। अब विधायक उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा के साथ ही केंद्र सरकार से मिली वाई सुरक्षा के घेरे में रहेंगे।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजमखान का गढ़ माना जाने वाला जनपद रामपुर में सपा उम्मीदवार आसिम रजा को हराकर आकाश सक्सेना पहली बार भाजपा से विधायक बने हैं। इस सीट से कभी आजम खान भी विधायक थे। लेकिन भड़काऊ भाषण देने पर उनके खिलाफ दर्ज मामले में दोषी पाए जाने पर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी।

पिछले साल दिसम्बर 2022 में हुए उप चुनाव में सपा उम्मीदवार को हराकर भाजपा से आकाश ने रामपुर विधानसभा सीट पर कमल खिलाया था। जबकि आजम खान का इस सीट पर एकछत्र राज हुआ करता था और यहां से खड़े होने वाले सपा के उम्मीदवार बड़ी आसानी से जीत हासिल कर लेता था। लेकिन आकाश ने यह कारनामा कर दिखाया है। इतना ही नहीं आकाश सक्सेना ने आजम खान के खिलाफ कई मुकदमें भी दर्ज कराए हैं।

दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular