लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इनमें रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) ने जीत दर्ज की है। अपना दल ने यह सीट सपा से छीनी है।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा और अपना दल गठबंधन उम्मीदवार शफीक अहमद को जीत की बधाई दी है।
उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज किया है। उन्होंने कहा है, ‘‘सपा बहादुर अखिलेश यादव जी दक्षिण भारत कर्नाटक के दौरे से वापस आ गए हैं,अब उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के लिए भी मौन तोड़ देते अच्छा रहेगा ! ट्रिपल इंजन सरकार बन रही है!’’
मोहित वर्मा/पीएन
