Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरामनवमी पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रामनवमी पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी बधाई

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम प्रेम, सद्भाव एवं लोक कल्याण के प्रतीक थे। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए लोक कल्याण की भावना से कार्य करने चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को महापर्व श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई देते हुए कामना की है कि प्रभु की कृपा सकल विश्व पर बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जीवन चरित्र समस्त मानव जाति के लिए एक आदर्श है। पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मदिन हमारे मानस में नव ऊर्जा का संचार करता है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी प्रदेशवासियों को श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular