Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरामनवमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

रामनवमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समस्त प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जोग लगन ग्रह बार तिथि सकल भए अनुकूल। चर अरु अचर हर्ष जुत राम जनम सुखमूल। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण के अति पावन दिवस श्रीराम नवमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्वीटर एकाउंट से बधाई देते हुए कहा कि मानवता का कल्याण करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का व्यक्तित्व हम सभी के लिए सदैव अनुकरणीय हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राम सभी के हैं और हम सभी राम के है। रामनवमी के पावन व पूण्य अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने समस्त प्रदेशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व पर बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि भारत के सांस्कृतिक मूल्यों में मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम का चरित्र समाहित है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन चरित्र हमें उच्च आदर्शए त्यागए पुरूषार्थ एवं परमार्थ की प्रेरणा देता है। रामनवमी का पर्व प्रभु श्रीराम द्वारा प्रशस्त पुण्य पथ पर आगे बढ़ने के संकल्प का पर्व है।

शरद / बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular