Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरामनगर राजकीय बाल सुधार गृह से दो बालक फिर भागे, मुकदमा दर्ज

रामनगर राजकीय बाल सुधार गृह से दो बालक फिर भागे, मुकदमा दर्ज

वाराणसी(हि.स.)। रामनगर स्थित राजकीय बाल सुधार गृह से दो बालक फिर फरार हो गए। इसकी जानकारी होते ही कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। काफी खोजबीन के बाद जब दोनों नहीं मिले तो बाल सुधार गृह के प्रभारी अधीक्षक अशोक कुमार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। दोनों बालकों की जिम्मेदारी जिन दो कर्मचारियों पर थी उनसे पुलिस ने पूछताछ किया। बुधवार को अधीक्षक की तहरीर पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

बाल सुधार गृह अधीक्षक की तहरीर के अनुसार कुशीनगर से 29 अप्रैल को बाल सुधार गृह लाया गया 14 वर्षीय बालक और बिहार के जमुई से 22 अप्रैल को लाया गया 12 वर्षीय बालक मंगलवार की शाम की गणना में नही मिले। इन दोनों बालकों की जिम्मेदारी कर्मचारी संजीव कुमार और सोनू प्रजापति पर थी। इन दोनों से पूछताछ की गई पर कोई सही जानकारी ये नहीं दे पाए। अधीक्षक की तहरीर पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा और दोनों बालकों की गुमशुदगी दर्ज की गई है। गौरतलब हो कि बाल सुधार गृह से इससे पहले बीते 31 मार्च को फिरोजाबाद का रहने वाला 12 वर्षीय बालक बाल गृह से फरार हो गया था।

श्रीधर/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular