Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरामनगर में बालू मजदूर की मौत, पत्नी ने देवर पर लगाया हत्या...

रामनगर में बालू मजदूर की मौत, पत्नी ने देवर पर लगाया हत्या का आरोप

वाराणसी (हि.स.)। रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी गांव में रविवार को 35 वर्षीय मजदूर युवक छोटू बिंद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर मायके से पहुंची मृतक छोटू की पत्नी तारा देवी ने देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। 

भीटी गांव निवासी छोटू बिंद रामनगर बाइपास स्थित टेंगरा मोड़ बालू मंडी में मजदूरी का काम करता था। छोटू से विवाद के बाद उसकी पत्नी तारा देवी नाराज होकर इन दिनों अपने मायके में रह रही है। आज सुबह छोटू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। छोटू के भाई और अन्य परिवार के सदस्य अन्तिम संस्कार करने के लिए शव लेकर रामनगर मसान घाट पर पहुंचे। 
परिजन शव को मुखाग्नि देने के बाद शव को जला ही रहे थे कि इसी दौरान तारा देवी वहां पहुंच गई। महिला ने पति की हत्या और शव जलाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। तब तक आसपास के लोग भी वहां जुट गये। महिला का आरोप था कि देवर (छोटू के छोटे भाई)पवन बिंद ने पति की हत्या की है। बिना पुलिस को सूचना दिये शव को जला दिया। महिला को हंगामा करते देख परिजनों ने उसे भगा दिया। नाराज तारा ने देवर के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular