Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरामनगर भीटी गांव के ढूंढ़राज पुलिया के नाले में महिला का शव...

रामनगर भीटी गांव के ढूंढ़राज पुलिया के नाले में महिला का शव मिला, पुलिस छानबीन में जुटी

वाराणसी (हि.स.)। रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी गांव स्थित ढूंढ़राज पुलिया के समीप स्थित नाले में शुक्रवार को एक महिला का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। पूछताछ के बाद शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

संभावना जताई गई कि महिला किसी वाहन के धक्के से नाले में गिर गई होगी। छानबीन में महिला के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। भीटी गांव के लोग ढूंढ़राज पुलिया के समीप नाला के रास्ते गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले में औंधे मुंह गिरी महिला पर पड़ी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। रामनगर पुलिस के अनुसार महिला के पहनावे से प्रतीक हो रहा है कि मुस्लिम समाज की महिला है। लम्बाई लगभग पांच फीट, एकहरा बदन, रंग गेहुंआ है। हाथ व पैर में मेहंदी लगाई थी। गले में ताबीज और अंगुलियों में पीले रंग की अंगूठी व बुर्का पहनी हुई थी।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular