Sunday, February 15, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलरामकथा पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, गुरु वशिष्ठ की भूमिका में करेंगे श्रीराम...

रामकथा पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, गुरु वशिष्ठ की भूमिका में करेंगे श्रीराम राज्याभिषेक

अयोध्या (हि.स.)। भगवान श्रीराम के वनवास से अयोध्या वापसी पर राज्याभिषेक के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क पहुंच चुके हैं। उन्होंने श्रीराम राज्याभिषेक स्थल का निरीक्षण भी किया। साधु संतों से मुलाक़ात भी की।

वह यहां गुरू वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए रामकथा पार्क में करीब पांच हजार लोग मौजूद हैं। अब से कुछ ही देर में भगवान राम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर में सवार होकर अयोध्या पहुंचेंगे।

बता दें कि दीपोत्सव के लिए अयोध्या रोशनी से नहा उठी है। 24.60 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं। शनिवार को दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है जोकि एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिए अतिरिक्त भी जलाएं जाएंगे ताकि दीपमाला अनवरत रहे।

डॉ. आमोदकांत/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular