Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराफेल उड़ाकर ला रहे हैं बलिया के विंग कमांडर मनीष

राफेल उड़ाकर ला रहे हैं बलिया के विंग कमांडर मनीष

बलिया। फ्रांस से आ रहे पांच लड़ाकू राफेल विमानों के दल में बलिया का भी एक जांबाज विंग कमांडर शामिल है। मनीष के राफेल उड़ाकर भारत लाए जाने से बकवा गांव में खुशी की लहर है। जिले के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
वायु सेना के पायलटों का जो दल फ्रांस से राफेल विमान ला रहा है, उसमें जिले के बकवा क़स्बा निवासी आर्मी से रिटायर मदन सिंह के बेटे विंग कमांडर मनीष सिंह भी शामिल हैं। मनीष के छोटे भाई अनीश सिंह ने बताया कि भैया आज यानी मंगलवार को अबुधाबी में थे तो उनसे हम लोगों ने कुशलक्षेम जानने के लिए बात की थी। उन्होंने बताया कि आज अबुधाबी से भारत के लिए उड़ने वाले हैं। अनीश ने बताया कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा हरियाणा से शिक्षा लेने के बाद वायुसेना में मनीष का चयन एनडीए के जरिये हुआ था।
वह 2003 में बतौर फ्लाइट लेफ्टिनेंट वायुसेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल विंग कमाण्डर हैं। इससे पहले वह गोरखपुर में तैनात थे। उन्हें राफेल उड़ाने का प्रशिक्षण लेने के फ्रांस भेजा गया था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद राफेल को भारत लाने वाले दल में उनका चयन किया जाना पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। दो भाई और दो बहन में सबसे बड़े मनीष के राफेल उड़ाकर भारत लाए जाने से बकवा गांव में खुशी की लहर है। मनीष के पिता मदन सिंह को अपने बेटे पर गर्व है। गांव के समाजसेवी संतोष सिंह ने कहा कि पूरा गांव आने लाल के लिए फूले नहीं समा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular