लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह बुधवार को मुरादाबाद पहुंचकर निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। वह सायं 6:15 बजे राही होटल, सर्किट हाउस मुरादाबाद में नगर निकाय चुनाव संचालन समिति तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगें। इस दौरान वह भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे और नगर निकाय चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी बुधवार को प्रयागराज के प्रवास पर रहेंगे। वह भाजपा जिला कार्यालय प्रयागराज महानगर में नगर निकाय चुनाव संचालन समिति तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
इसके अलावा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद बुधवार को सायं पांच बजे सरस्वती पैलेस लखीमपुर तथा सायं 6:30 बजे चुनाव कार्यालय मोहम्मदी, लखीमपुर में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
बृजनन्दन
