Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडारात में भी नही थम रहा है परिवहन का अभियान, कई का...

रात में भी नही थम रहा है परिवहन का अभियान, कई का कट गया चालान

मोहसिन हिंदुस्तानी


गोण्डा।
सड़क सुरक्षा अभियान यहां रात को भी जारी है। गुरुवार को रात परिवहन विभाग की सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा व यात्री कर अधिकारी शैलेन्द्र द्वारा ओवरलोड वाहनों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की गई। 5 वाहनों का चालान कर 4 वाहन निरुद्ध किये गए। जिनसे करीब 1.75 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।
प्रवर्तन की इसी कड़ी में यातायात नियमों का पालन न करने वाले 35 अन्य वाहनों के ख़िलाफ़ भी कार्यवाही की गई। यातायात नियमों के प्रचार के लिए पब्लिसिटी वैन द्वारा मुन्नन खां चौराहे पर डिस्प्ले सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular