Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरात में बढ़ेगा तापमान, झांसी-प्रयागराज सबसे गर्म शहर

रात में बढ़ेगा तापमान, झांसी-प्रयागराज सबसे गर्म शहर

हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम होने की वजह से गर्म हवाएं बहने लगी हैं। इससे तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मंगलवार की बात करें तो प्रदेश में झांसी सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 40 डिग्री के पार 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज का तापमान 40 डिग्री, इसके बाद मथुरा, वृंदावन सबसे गर्म शहर रहे। यूपी में अप्रैल महीने में गर्मी का प्रकोप अभी से दिखाई देने लगा है। महीने के शुरुआती दिनों में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले हफ्ते के बाद से प्रदेश में तेज गर्म हवाएं और हीटवेव चलने की आशंका है। इससे रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर- अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
आगरा- 39.0
बलिया- 37.5
गोरखपुर- 37.4
झांसी- 40.3
मथुरा, वृंदावन- 39.7
प्रयागराज- 40.0
वाराणसी- 38.6
कानपुर- 37.4
लखनऊ- 37.0
कुशीनगर- 38.4

RELATED ARTICLES

Most Popular