Saturday, March 21, 2026
Homeमनोरंजनरातों -रात सुपरस्टार बना 'बसपन का प्यार' फेम सहदेव

रातों -रात सुपरस्टार बना ‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव

‘बसपन का प्यार’ गाना गाकर सोशल मीडिया में धूम मचा देने वाले सहदेव दिरदो इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इस गाने को गाकर सहदेव रातों-रात स्टार बन गए। बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने महीने भर पहले वादा किया था कि वे उसके साथ एक एलबम रिकॉर्ड करेंगे। यह वादा उन्होंने एलबम रिलीज करके पूरा कर दिया है। बुधवार को ‘बचपन का प्यार’ गाना यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। सहदेव का यह गाना रिलीज के साथ ही फैंस के बीच छा गया। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर एक दिन में इस गाने को 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं अब सहदेव को रातों -रात मिली इस शोहरत के बाद कई फैंस ये सवाल कर रहे हैं कि कहीं सहदेव एक गाना गाकर रानू मंडल की तरह गुमनामी के अंधेरों में तो नहीं खो जायेंगे।

उल्लेखनीय है कुछ समय पहले श्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर रानू मंडल एक प्यार का नगमा गाना गाकर रातों रात सोशल मीडिया पर स्टार बन गईं थी। उन्हें भी सोनी टीवी के रियलिटी शो में बुलाया गया था, हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में गाने का मौका देकर मूवी का प्रमोशन भी किया और फिर कुछ दिन बाद रानू मंडल गुमनाम हो गईं। रानू मंडल मुंबई छोड़ एक बार फिर अपनी दुनिया में लौट गईं हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड में ऐसा कई लोगों के साथ हो चुका है। ऐसे में फैंस सोशल मीडिया के जरिये सवाल कर रहे है कि कहीं रातों रात स्टार बना सहदेव भी तो गुमनाम नहीं हो जायेगा!

RELATED ARTICLES

Most Popular