Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यराज्य : हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क के आठ एशियाई शेर कोरोना...

राज्य : हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क के आठ एशियाई शेर कोरोना संक्रमित

विजयालक्ष्मी
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना संक्रमण अब जानवरों तक पहुंच गया है। हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क के आठ एशियाई शेरों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। सारे शेरों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। केन्द्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 शेरों के गले व नाक से जांच के लिए 24 अप्रैल को सैंपल लिए गए थे। जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं।

मंत्रालय के अनुसार सभी शेरों का इलाज किया जा रहा है और सभी को निगरानी में रखा गया है। इसके साथ पार्क के अन्य जानवरों की भी निगरानी बढ़ा दी गई है। जानवरों की देखरेख करने वालों को भी जरूरी सतर्कता बरतने बरतने को कहा गया है।
कोरोना संक्रमण जानवरों तक पहुंचने के मद्देनजर केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने सभी चिड़ियाघरों और वन्य अभ्यारण्यों को परामर्श जारी कर दिया है। अभ्यारण्यों को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए नए दिशा-निर्देश भी तैयार किए जा रहे हैं। 
मंत्रालय के अधिकारी व विशेषज्ञ मानते हैं कि जानवरों का भी संक्रमित होना बताता है कि कोरोना वायरस जानवरों से मानव तक नहीं पहुंचा है। पहले यह कहा जा रहा था कि कोरोना वायरस जूनोटिक बीमारी यानि जानवरों से मानव में संक्रमण कर पहुंचा है।  दुनियाभर में इसको लेकर अध्ययन किए जा रहे हैं।  

RELATED ARTICLES

Most Popular