Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरराज्य स्तर आयोजित परीक्षा में आयशा ने दिखाई प्रतिभा, टाप कर सबको...

राज्य स्तर आयोजित परीक्षा में आयशा ने दिखाई प्रतिभा, टाप कर सबको चौंकाया


रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला (बलरामपुर)
प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है कुछ ऐसी ही प्रतिभा की धनी प्राथमिक विद्यालय मधपुर उतरौला की पांचवी छात्रा आयशा है जिसने राज्य सरकार एवं शिव नाडर फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा में जिले में टॉप किया है।
जिले में 342 परिषदीय छात्र छात्राओं ने जिला प्रशासन से आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें छात्रा आयशा ने न केवल सर्वोच्च अंक हासिल किया है बल्कि 342 छात्रों में प्रवेश परीक्षा में टॉपर जिले का मान बढ़ाया है विद्यालय प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह एवं सहायक अध्यापक राघवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा एक से ही यह छात्रा काफी प्रतिभाशाली रही है विद्यालय इसे सिर्फ प्रवेश परीक्षा की तैयारी गाइडलाइन के अनुसार कराई गई जिस में सफलता हासिल कर स्कूल के साथ जिले का मान बढ़ाया है बताते चलें कि जिले में 342 छात्रों में मात्र 27 छात्र इस परीक्षा में सफल हुए हैं इनमें 20 बालिका एवं साथ बालक शामिल है खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय की छात्रा आयशा ने 2022 23 विद्याज्ञान स्कूल परीक्षा टॉप कर सभी का मान बढ़ाया है किसके लिए छात्रा को विद्यालय एवं विभाग की तरफ से सम्मानित भी कराया जाएगा छात्रा की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी के साथ प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह सहायक अध्यापक राघवेंद्र त्रिपाठी सारिका द्विवेदी रूबी राठौर स्वाति पटेल शिक्षामित्र सुधा कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular