Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य पूजा बाल्मीकि ने किया नगरपालिकाओं का...

राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य पूजा बाल्मीकि ने किया नगरपालिकाओं का निरीक्षण

हरदोई (हि.स.) सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश की सदस्य पूजा बाल्मीकि ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद शाहाबाद, नगर पालिका परिषद पिहानी, नगर पालिका परिषद साण्डी, नगर पालिका परिषद बिलग्राम,नगर पालिका परिषद कछौना पतसेनी का निरीक्षण कर स्वच्छकारों के पुनर्वास के लिए निर्देशित किया।राज्य निगरानी समिति उ. प्र. की सदस्य पूजा बाल्मीकि ने बताया कि आउट सोर्सिंग से लगे सफाई कर्मियों को ईएसआई कार्ड प्रदान उन्हें 05 लाख का बीमा कवरेज प्रदान किया जा रहा है।शाहाबाद नगर पालिका के सफाई ठेकेदार पवन रस्तोगी को नगर पालिका परिषद, शाहाबाद द्वारा नोटिस देने के बाबजूद सफाई कर्मियों को बकाया ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है।जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजकर संबंधित व्यक्ति/संस्था के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।समीक्षा बैठक में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दीपक कुमार को पूर्व में हटाए गए 29 लोगों को पुनः कार्य पर रखने के निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात नगर पालिका परिषद संडीला के अधिशासी अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष के साथ (एम0एस0 एक्ट-2013) के अन्तर्गत जनपद मे चयनित स्वच्छकारों के पुर्नवास रोजगार हेतु चलायी जा रही योजनाओं एवं समस्त सफाई कर्मचारियों के शासन द्वारा निर्धारित वेतन भत्ते, आउटसोर्सिग कर्मचारियों का मानदेय, ई0एस0आई कार्ड, ई0पी0एफ0 कटौती, उपकरण किट, मेडिकल परीक्षण, मृतक आश्रित नियुक्ति के सम्बन्ध में एवं कर्मचारियों के पदोन्नति आदि के सम्बन्ध मे समीक्षा बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस हरदोई में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा गेस्ट हाउस हरदोई में सम्मानित बाल्मीकि समाज के संगठन एवं सफाई मजदूर संगठनों के साथ स्वच्छकारों एवं वाल्मीकि समाज के लिए भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु चिन्तन बैठक की। जिसमें सूरज बाल्मीकि भी मौजूद रहे।

सदस्या पूजा बाल्मीकि के निजी सचिव विपिन कुमार ने बताया कि 04 जनवरी को प्रातः 09 बजे नगर पालिका परिषद हरदोई के किसी एक वार्ड मे मलिन बस्ती का निरीक्षण करेंगी, निरीक्षण में स्वच्छकार महिलाओं से डोर-टू-डोर वार्ता एवं पुनर्वास व सरकार द्वारा चलायी जा रहीं अन्य योजनाओं की जानकारी जैसे प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी, तथा महिला आउटसोर्सिग सफाई कर्मचारियों से वार्ता के लिए सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular