वाराणसी (हि.स.)। 17 से 20 नवंबर तक आगरा में आयोजित सब जूनियर एवं सीनियर राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में वाराणसी पांचवें स्थान पर रही है।
रविवार को जिला वूशु संघ के सचिव गोपाल सेठ ने बताया कि वाराणसी के खिलाड़ियों ने 4 रजत एवं 4 कांस्य पदक जीता है। सीनियर वूमेन में मुस्कान बिजलानी- 60 किग्रा, रजत पदक,अंजली कुमारी-70 किग्रा- रजत पदक, सीनियर मैन आशुतोष भारद्वाज- 60 किग्रा- कांस्य पदक, योगेश पाल- 80 किग्रा-कांस्य पदक,सब जूनियर गर्ल्स शिवांगी पांडे- 36 किग्रा- रजत पदक,सौम्या पाल- 45 किग्रा-रजत पदक, सब जूनियर ब्वॉय, रोहन यादव- 39 किग्रा-कांस्य पदक, अजय सैनी-45 किग्रा-कांस्य पदक जाते है। प्रतियोगिता में वाराणसी के गोपाल सेठ टूर्नामेंट डायरेक्टर एवं विजय गौड़ जज की भूमिका में रहे।
