Friday, February 13, 2026
Homeराज्यराज्य में वैक्सीन की कमी लौटाने पड़ रहे लोग, महाराष्ट्र की केंद्र...

राज्य में वैक्सीन की कमी लौटाने पड़ रहे लोग, महाराष्ट्र की केंद्र से अपील

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि राज्य में विभिन्न कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन है ही नहीं। हमें लोगों को वापस भेजना पड़ रहा है। कोविड-19 की दवा रेमेडिसविर की कीमत प्रति खुराक 1100-1400 रुपये के बीच रखी गई है। हमें राज्य में उच्च संख्या में रेमेडिसविर खुराक की भी आवश्यकता है क्योंकि राज्य में प्रतिदिन 50,000 खुराक यूज हो रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार टोपे ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र से 20-40 वर्ष की आयु के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाने की भी मांग की है।

बता दें कि देश के कोरोना के बढ़ते सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र का सबसे ज्यादा योगदान है। राज्य ने मंगलवार को पिछले 24 घंटों में 55,000 से अधिक कोरोना मामले सामने आए। एएनआई ने टोपे के हवाले से बताया कि “हमारे पास विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर पर्याप्त वैक्सीन खुराक नहीं है, और लोगों को खुराक की कमी के कारण वापस भेजना पड़ता है। हमने केंद्र से मांग की है कि 20-40 वर्ष की आयु के लोगों को भी प्राथमिकता पर टीका लगाया जाना चाहिए”।

इधर, देश में कोरोना की दूसरी लहर ने मंगलवार को अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोरोना के 1,15,239 नए मामले दर्ज किए गए हैं। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक प्रतिदिन मिलने वाले नए संक्रमितों की यह सर्वोच्च संख्या है। रविवार के बाद यह दूसरा मौका है, जब एक दिन में एक लाख से अधिक नए मामले मिले हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular