Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने किया महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने किया महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण

मेरठ (हि.स.)। उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले जनसुनवाई करके महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया।

जनसुनवाई करते हुए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं समस्याओं से घबराए नहीं। उनका मुकाबला निड़रता के साथ करें। महिला आयोग हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। राज्य महिला आयोग के व्हाट्सऐप नंबर 06306511708 पर महिलाएं अपनी शिकायत भेज कर उसका निस्तारण करा सकती है। महिला हैल्प डेस्क और वन स्टॉप सेन्टर को और ज्यादा क्रियाशील व प्रभावी बनाया जाए। अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निवर्हन ठीक प्रकार से करें। विभागीय नियमावली का ठीक प्रकार से अध्ययन करें। उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई सम्मान कोष के लंबित मामलो पर चर्चा करते दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई में पांच महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी, डीआईसी मैनेजर उद्योग दिनेश आर्य, जिला समन्वयक नेहा त्यागी, वन स्टॉप सेन्टर की आरती आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular