Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यराज्य : महाराष्ट्र में मिले डेल्टा प्लस वायरस के संक्रमण से एक...

राज्य : महाराष्ट्र में मिले डेल्टा प्लस वायरस के संक्रमण से एक मरीज की मौत

मुंबई (हि. स.)। महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि रत्नागिरी जिले के संगमेश्वर जिला अस्पताल में डेल्टा प्लस वायरस से संक्रमित 80 वर्षीय वृद्धा की मौत हुई है। 
टोपे ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सूबे में डेल्टा प्लस वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है और कई मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। 
उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि सूबे में डेल्टा प्लस वायरस से कुल 21 संक्रमितों का इलाज जारी था। इस समय एक मरीज की मौत के बाद रत्नागिरी में 8, जलगांव में 7, मुंबई में 2 व पालघर, सिंधुदुर्ग और ठाणे में एक-एक मरीज का उपचार जारी है।  
राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में जिनोमिक सिक्वेंसिंग के संदर्भ में भी निर्णय लिया गया है और इस काम के लिए हर जिले में 100 नमूने लिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस काम के लिए सीएसआईआर और आईजीआईबी नामक नामचीन संस्थाओं की मदद ली जा रही है। इस काम के लिए एनसीडीसी की मदद ली जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular