Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यराज्य : मर्डर केस में फरार चल रहे पहलवान सुशील कुमार...

राज्य : मर्डर केस में फरार चल रहे पहलवान सुशील कुमार कर सकते हैं आत्मसमर्पण

नई दिल्ली | सागर धनखड़ अपहरण-हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुशील कुमार अब आत्मसमर्पण करने की फिराक में है। वह एक दो दिन में दिल्ली-एनसीआर की किसी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकता है। इसे लेकर सुशील की तरफ से मॉडल टाउन थाने के पुलिसकर्मी को व्हाट्सएप काल से यह जानकारी भी दी गई है।

जांच से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुशील एवं उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यही नहीं दबाव बनाने के लिए ससुर, पत्नी एवं अन्य परिजनों से लगातार पूछताछ भी की जा रही है। इस बीच सूचना मिली थी कि सुशील अपने वकील के माध्यम से अग्रिम जमानत की अर्जी दायर करने वाला था लेकिन गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से उसकी यहयोजना धरी रही गई है।

नजफगढ़-बहादुरगढ़ और झज्जर के बीच घूम रहा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में मालूम हुआ है कि सुशील अपने साथियों के साथ नजफगढ़-बहादुरगढ़-झज्जर के बीच छिपता फिर रहा है। इन इलाकों में फार्म हाउस एवं फ्लैट आदि हैं जहां पर छिपना सम्भव है।

रास्ता नहीं मालूम होने से फंसा प्रिंस
सागर धनखड़ हत्याकांड में एकमात्र गिरफ्तार प्रिंस को छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मालूम था। इसलिए वह पुलिस के शिकंजे में आ गया। दरअसल, सुशील के कहने पर मोहित ने प्रिंस दलाल को छत्रसाल स्टेडियम बुलाया था। प्रिंस को जब कुछ समझ में नहीं आया तो वह हमलावरों की कार में छिप गया। पुलिस ने जब कार से ढूंढ़ा तबतक उसे पीड़ित के साथ समझ रही थी। लेकिन सुबह जांच में सारी बात सामने आ गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular