मेरठ (हि.स.)। प्रदेश के बाढ नियंत्रण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने मंगलवार को मवाना व परीक्षितगढ विकास खं डमें आंगनबाडी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन का वितरित किए। राज्य मंत्री ने कहा कि शासन द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्रियों के कार्यों को हाईटेक एवं डिजीटली करने के लिए मोबाइल दिया जा रहा है। मोबाइल से आंगनबाडी कार्यकत्रियों के सभी कार्य आसान हो जाएंगे।
मवाना विकास खंड में 146 तथा परीक्षितगढ विकास खंड में 150 आंगनबाडी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि अब आंगनबाडी कार्यकत्रियों को 15 रजिस्टर बनाने से निजात मिल जाएगी। मोबाइल में पोषण ट्रैंकर ऐप है, जिसके द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्रियों को उसके कार्य संबंधी मैसेज, सूचना मिलती रहेगी। कार्य पूर्ण करके मोबाइल में दर्ज करने पर ही इंडीकेटर हटेगा। टीकाकरण से लेकर गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों को कुपोषित होने से बचाने की सारी जानकारी दी जाएगी। सारी सूचना आंगनबाडी कार्यकत्री को मोबाइल से स्वयं प्राप्त होती रहेगी।
दिनेश खटीक ने कहा कि समस्त आंगनबाडी कार्यकत्रियां अब अपने अभिलेखीय कार्य डिजीटल रूप में कर सकेगी। समस्त लाभार्थियांे का सत्यापन किया जा सकेगा। इससे न सिर्फ सेवा का डिजीटलाईजेशन होगा बल्कि मॉनीटरिंग की गुणवत्ता मे व्यापक सुधार आयेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर मवाना में उप जिलाधिकारी मवाना अमित गुप्ता, खंड विकास अधिकारी मवाना अम्बरीष शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी राजीव केसरी, सहायक विकास अधिकारी प्रदीप शर्मा, इन्द्रपाल सिंह, प्रवीण मोहन, अनुज गुप्ता, अमरपाल सिंह, यशपाल, रघुवीर, परीक्षितगढ में ब्लॉक प्रमख ब्रहमपाल, सीडीपीओ राम सेवक, मुख्य सेविका मंजू, बीना, रजनी आदि उपस्थित रही।
