Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्य मंत्री दिनेश खटीक का मेरठ आगमन पर भव्य स्वागत

राज्य मंत्री दिनेश खटीक का मेरठ आगमन पर भव्य स्वागत

मेरठ (हि.स.)। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक का बुधवार को मेरठ आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया। नवनियुक्त राज्य मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों की बदौलत 2022 में भाजपा को 350 सीटों पर जीत हासिल होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए सात मंत्रियों को शामिल किया। इसमें हस्तिनापुर से विधायक दिनेश खटीक को शामिल करते हुए उन्हें जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया। बुधवार को लखनऊ से पहली बार मेरठ आने पर जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक का जोरदार स्वागत किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने जल शक्ति राज्य मंत्री का स्वागत किया।

इसके साथ ही कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के साथ राज्य मंत्री ने कचहरी के पास डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सर्किट हाउस में भी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी अंजू वारियर, क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, गीता शर्मा, संगीता पंडित, नूपुर जौहरी, डोली गुप्ता आदि ने राज्य मंत्री का स्वागत किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है। उस पर वे खरा उतरेंगे। विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा को 350 सीटों पर जीत हासिल होगी और विपक्ष साफ हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular