संवाददाता
गोंडा। सीनियर हाइड्रोलॉजिस्ट अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में वर्षा जल संचयन भूगर्भ जल संरक्षण एवं भूगर्भ जल पुनर्भरण को प्रोत्साहित करने तथा जन सामान्य के मध्य जागरूकता लाए जाने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद से इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक व्यक्ति/संस्था का चयन करते हुए राज्य भूजल पुरस्कार प्रदान किया जाना है। जनपद में वर्षा जल संचयन भूगर्भ जल संरक्षण एवं भूगर्भ जल पुनर्भरण के क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय कार्य किया है, तो वह व्यक्ति संस्था अपना पूर्ण विवरण निर्धारित प्रारूप पर प्रत्येक दशा में 05 दिवस के भीतर सीनियर हाइड्रोलॉजिस्ट, भूगर्भ जल विभाग, 32 सतईपुरवा, निकट रेलवे स्टेशन पोस्ट बड़गांव खंड देवीपाटन मंडल गोंडा (7080362417) व (7355014727) पर उपलब्ध कराएं जिससे कि संलग्न प्रारूप को संस्तुति सहित निदेशक भूगर्भ जल विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित किया जा सके।
यह भी पढें : बिजली बिल बाकीदारों को बड़ी राहत, सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
