Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यराज्य : फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को पलवल से बुलाया...

राज्य : फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को पलवल से बुलाया होड़ल, 25 लोगों ने किया गैंगरेप


पलवल । हरियाणा के पलवल जिले में फेसबुक पर दोस्ती कर मिलने बुलाने के बहाने 25 युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप किया है। युवती का अपहरण कर जंगल  में ले जाकर रात भर गैंगरेप किया गया। युवती की हालात खराब होने पर आरोपी उसे बदरपुर बॉर्डर पर छोड़क़र फरार हो गए। हसनपुर थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर तीन नामजद व 20-22 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती रामगढ़ के रहने वाले सागर से हुई थी। 3 मई को सागर ने लड़की को शादी के लिए अपने परिवार के लोगों से मिलने के लिए होडल बुलाया। जब लड़की वहां पहुंची तब सागर उसे अपने घर ले जाने के बजाय रामगढ़ गांव के पास जंगल में ले गया, जहां 25 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद सुबह होने पर उसे गांव के निकट आकाश कबाड़ी के वहां ले गए, जहां पर आकाश व उसके दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह चलने की स्थित में नहीं रही। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण व सामुहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular