Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यराज्य : तिहाड़ जेल में कैदी की हत्या

राज्य : तिहाड़ जेल में कैदी की हत्या

नई दिल्ली (हि. स.)।तिहाड़ जेल में शुक्रवार सुबह आपसी रंजिश में एक विचाराधीन कैदी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के मुताबिक मृतक कैदी को पहचान श्रीकांत उर्फ अप्पू के रूप में हुई है। 2015 में श्रीकांत तिहाड़ जेल हत्या,चोरी आदि के मामलो में बंद हुआ था।  वह जेल नंबर-2 में था। सुबह जेल प्रशासन को उसे कुछ कैदियों द्वारा धारदार हथियार से घायल करने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुँचकर देखा, श्रीकांत खून से लथपथ  अधमरी हालात में पड़ा हुआ था। उसे तुरंत डीडीयू अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होता देखकर उसे सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। डॉक्टरों ने उपचार के बीच उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी श्रीकांत के परिवार वालों को दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार जब्त कर।लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ को जा रही है। साथ ही जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज को देखा जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पहले भी श्रीकांत और आरोपियों का झगड़ा हो चुका था।

RELATED ARTICLES

Most Popular