Friday, March 20, 2026
Homeराज्यराज्य : चाय के साथ रिश्तों में भी गर्माहट सिद्धू ने किया...

राज्य : चाय के साथ रिश्तों में भी गर्माहट सिद्धू ने किया कैप्टन अमरिंदर सिंह का स्वागत

नई दिल्ली । पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच रिश्तों में जमी बर्फ चाय की गर्माहट के साथ शुक्रवार को पिघलती दिखी। नए बने प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चाय पार्टी का आयोजन किया और उसमें दोनों की मुलाकात हुई। यही नहीं पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित इस पार्टी के लिए सिद्धू पहले ही पहुंच गए थे और कुछ देर बाद पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह का स्वागत किया। दोनों के बीच इस गर्मजोशी को देखते हुए माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी पंजाब यूनिट को साधने में कामयाब रही है। उसने एक तरफ नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया तो अब तक ऐतराज जता रहे कैप्टन को भी साध लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular