Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यराज्य :केन्द्र सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम-पायलट

राज्य :केन्द्र सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम-पायलट

जयपुर में महिला कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
जयपुर । राजधानी जयपुर जिले में स्थित शहीद स्मारक पर आज कांग्रेस द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के आह्वान पर यह धरना प्रदर्शन किया गया जयपुर में यह धरना प्रदर्शन महिला कांग्रेस द्वारा किया गया। इस धरने प्रदर्शन में राजस्थान में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, मुख्य सचेतक और कांग्रेस के पार्षदों सहित अन्य कांग्रेसियों नेताओं ने भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई तो वहीं महिलाओं के हाथ में मोदी है तो महंगाई है की तख्तियां नजर आई। इस दौरान सचिन पायलट ने अपने संबोधन में कहा कि देश मे आज महंगाई आसमान छू रही हैं। केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम हो गईं। इसी के चलते कांग्रेस को आमजनता के हित के लिए सडक़ों पर उतरना पड़ा। केंद्र सरकार को महंगाई कम करनी पड़ेगी, केंद्र सरकार केवल चंद उद्योगपतियों के बारे में सोच रही है जबकि किसान और आम जनता परेशान हैं। महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस द्वारा दिए गए धरने में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज, विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल एवं काफी तादाद में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता धरने प्रदर्शन में शामिल हुईं और धरने पर बैठीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular