Monday, March 16, 2026
Homeराज्यराज्य : ऑक्सीजन की कमी के कारण कोलकाता के एक और अस्पताल...

राज्य : ऑक्सीजन की कमी के कारण कोलकाता के एक और अस्पताल में मरीजों की भर्ती बंद

सुगंधी
कोलकाता (हि.स.)। कोरोना पीड़ितों की  दिन-प्रतिदिन बढ़ती संख्या के बीच  कोलकाता  के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी की समस्या देखी जा रही  है।  इस बीच, ऑक्सीजन की कमी के कारण मंगलवार से जोधपुर पार्क के एक और अस्पताल में मरीजों की भर्ती बन्द कर दी गयी है।
ऑक्सीजन संकट के कारण, जोधपुर पार्क स्थित  ईईडीएफ अस्पताल में कोरोना रोगियों  की भर्ती फिलहाल रोक दी गई है। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में नए कोरोना रोगियों के प्रवेश से ऑक्सीजन की मांग बढ़ जाएगी जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति में समस्या हो सकती है।  और इसलिए  फिलहाल नये मरीजों की भर्ती बंद की गई है।उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों के दौरान  राज्य में कोरोना मामलों की संख्या 19,000 को पार कर गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular