नई दिल्ली (हि.स.)। कोरोना से बचाव के लिए देश में चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम को गति देने के लिए केन्द्र सरकार ने राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को 22.77 करोड़ टीके की खुराक उपलब्ध कराई हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों ने अबतक 20.80 करोड़ खुराकें लोगों को लगाई हैं, बाकी 1.82 करोड़ टीके अब भी राज्यों के पास उपलब्ध हैं।
मंत्रालय से राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को टीके की 4 लाख खुराक और भेजी हैं जो तीन दिन में सभी के लिए उपलब्ध होंगी। मंत्रालय के मुताबिक राज्य भी 50 प्रतिशत तक टीके की खरीद स्वंय कर सकते हैं।
