Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यों के विधानसभा चुनाव में आए परिणाम से निराश नहीं हैं :...

राज्यों के विधानसभा चुनाव में आए परिणाम से निराश नहीं हैं : अखिलेश यादव

वाराणसी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में आए परिणाम से निराश नहीं हैं। राजनीति और लोकतंत्र में ऐसे परिणाम आते रहते हैं। हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। यह चुनाव परिणाम उन राज्यों के हैं जहां के लोग अभी भाजपा के शासनकाल से परिचित नहीं हैं।

सपा अध्यक्ष सोमवार को मुर्दहा में सहयोगी नेशनल इक्वल पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को जनादेश स्वीकार करना चाहिए। जिन पार्टियों को भाजपा से मुकाबला करना है, उन्हें पूरी तैयारी करनी होगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में हम सबको साथ लेकर पूरी तैयारी के साथ लड़ेंगे। ईवीएम से जुड़े सवाल पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमें जापान और अमेरिका से सीख लेनी चाहिए। वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर हमलावर अखिलेश यादव ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी समेत कई गंभीर जटिल समस्याएं हैं। हम इन्हीं मुद्दों और ‘हर घर बेरोजगार मांगे रोजगार’ के नारे के साथ लोकसभा चुनाव में जनता के बीच जाएंगे। उम्मीद जताई कि आगे परिणाम दूसरे होंगे, बदलाव होगा। सनातन धर्म के श्राप से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं।

श्रीधर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular