– बिधूना तहसील के विकास खण्ड एरवाकटरा की ग्राम पंचायत समायन गांव में आयोजित हुआ कार्यक्रम
औरैया (हि. स.)। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत कर मोदी-योगी के नारे लगाये। राज्यसभा सांसद का तहसील बिधूना के विकास खण्ड एरवाकटरा की ग्राम पंचायत समयान में ग्रामीणों के द्वारा जोरदार स्वागत किया।
राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने सरकार की ग्रामीण विकास की मंशा से बनवाये गये मिनी सचिवालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की लाभप्रद योजनाओं की लोगों को जानकारी देते हुये कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने गरीबी को करीब से देखा है। उसी के चलते केन्द्र और प्रदेश की सरकारें गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का काम कर रही है।
राज्यसभा सांसद ग्राम के प्राचीन शिव मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भी पहुंची। जहां उन्होंने भगवान की पावन कथा का रसपान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा भाजपाई मौजूद रहे।
सुनील
