Monday, April 6, 2026
Homeअन्यराज्यसभा में गूंजा उत्तर प्रदेश में टीईटी प्रश्न पत्र लीक का मामला

राज्यसभा में गूंजा उत्तर प्रदेश में टीईटी प्रश्न पत्र लीक का मामला

नई दिल्ली (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रश्न पत्र लीक होने का मामला शुक्रवार को लोकसभा में गूंजा।

राज्यसभा में शून्यकाल की कार्यवाही के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के संजय सिंह नेइस मामलो को उठाते हुए कहा कि 29 नवंबर को टीईटी प्रवेश परीक्षा थी । परीक्षा केंद्र पहुंचे छात्रों को प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि इस मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक विधायक का भाई भी शामिल है।

सिंह ने कहा कि विधायक के भाई को सत्तारूढ़ दल का समर्थन प्राप्त है। उनके इतना कहते ही भाजपा सदस्यों ने जमकर विरोध किया।

सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए इस मामले की हाई कोर्ट के विशेष जांच दल से कराने की मांग की।

RELATED ARTICLES

Most Popular